झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची
रोने की आवाज सुनकर क्षेत्रवासियों ने देखा -पुलिस पहुंची
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),झाड़ियों में मिली नवजात बच्ची। शहर के पाली रोड स्थित पृथ्वीराज नगर में स्थित एक जर्जर मकान के पास झाडिय़ों में गुरुवार की शाम एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो झाडिय़ों में नवजात बच्ची पड़ी हुई थी।
क्षेत्रवासियों ने तत्काल इसकी सूचना कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात बच्ची को अपने संरक्षण में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बच्ची के इस तरह लावारिस हालत में मिलने के बाद पुलिस आसपास के क्षेत्र में जानकारी जुटा रही है तथा बच्ची को वहां छोडक़र जाने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है।
बैंक ऑफ इंडिया ने चलाया स्वच्छता अभियान
प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात महिला ने प्रसव की बात छिपाने के उद्देश्य से नवजात बच्ची को झाडिय़ों में छोड़ दिया होगा,हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने सहित अन्य पहलुओं से मामले की जांच में जुटी है।
