EPFO कवरेज की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार

  • 51 लाख कर्मचारी दायरे में आएंगे
  • नई व्यवस्था 17 सितंबर से लागू
  • जोधपुर के पीएफ आयुक्त ने दी जानकारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),EPFO कवरेज की वेतन सीमा 15 हजार से बढ़कर 25 हजार। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज के लिए वेतन सीमा 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह कर दी गई है। नई सीमा 17 सितंबर 2026 से प्रभावी हो गई है।

सेवानिवृत डाक्टरों को समारोह पूर्वक दी विदाई

क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त डॉ.अजय सिंह चौधरी ने बताया कि इस निर्णय से देशभर में 51 लाख से अधिक अतिरिक्त कर्मचारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आएंगे। वे कर्मचारी जो केवल वेतन सीमा के कारण कवरेज से बाहर थे, अब EPF, EPS और EDLI योजनाओं का लाभ ले सकेंगे।

डॉ.चौधरी ने कहा कि इससे नियमित बचत, पेंशन सुरक्षा और बीमा सुरक्षा का दायरा बढ़ेगा और औपचारिक रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान में भी पंजीकृत कर्मियों की संख्या बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने नियोक्ताओं से संशोधित सीमा के अनुसार अनुपालन और समय पर इलेक्ट्रॉनिक चालान-सह-रिटर्न (ECR) दाखिल करने का आग्रह किया।