Doordrishti News Logo

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद। उत्तर पश्चिम रेलवे, जोधपुर मंडल के बनाड़- राईका बाग रेलखंड के मध्य स्थित रेलवे गेट संख्या सी-161 (किमी 612/1-2) पर बुधवार 30 सितंबर को रेल पथ अनुरक्षण कार्य किया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि रेलवे गेट संख्या सी-161 पर 30 सितंबर 2026 को सुबह 08:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक रेल पथ अनुरक्षण एवं मशीन द्वारा पैकिंग का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

इस रेल कार्य के दौरान संरक्षा की दृष्टि से रेलवे गेट से सड़क यातायात पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस अवधि में गेट संख्या सी-161 से आवागमन करने वाले वाहन चालकों एवं आमजन से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।

रेल प्रशासन द्वारा कार्य अवधि के दौरान यातायात को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट करने की व्यवस्था की जाएगी,ताकि आमजन को यथासंभव सुविधा मिल सके। रेल प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित अवधि में रेलवे गेट संख्या सी-161 की ओर जाने से बचें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।