Doordrishti News Logo

होमगार्ड भर्ती में फर्जीवाड़ा पकड़ा

  • फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर गृह रक्षा में चयन -दो अभ्यर्थियों पर केस दर्ज
  • आईटीआई फीटर का प्रमाण पत्र फर्जी मिला

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),होमगार्ड भर्ती में फर्जीवाड़ा पकड़ा। गृह रक्षा में चयन के दौरान कूटरचित शैक्षणिक एवं विशेष योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के मामले में रातानाडा थाना पुलिस ने दो अभ्यर्थियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। गृह रक्षा प्रशिक्षण केंद्र जोधपुर के प्रशासनिक अधिकारी बृजपाल सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।

रातानाडा थानाधिकारी जुल्फिकार अली ने बताया कि गृह रक्षा नवीन नामांकन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया था। इसमें खेमाराम पुत्र मोतीराम, निवासी जैतसर, फलोदी द्वारा प्रस्तुत आरएससी आईटी प्रमाण पत्र के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आई। जारीकर्ता एजेंसी की रिपोर्ट में प्रमाण पत्र पर अंकित लर्नर कोड किसी अन्य अभ्यर्थी से संबंधित पाया गया। इसके बाद प्रमाण पत्र कूटरचित होना सामने आया।

सीईआईआर पोर्टल से 151 गुम मोबाइल बरामद

इसी प्रकार रामपाल पुत्र लादूराम,निवासी सवां गांव,सेवकी कला, बावड़ी,जोधपुर द्वारा प्रस्तुत आईटीआई (फीटर) की अंकतालिका का ऑनलाइन सत्यापन किया गया। सत्यापन में अंकतालिका पर अंकित रोल नंबर किसी अन्य व्यक्ति के नाम से आईटीआई उत्तीर्ण होना पाया गया। जांच में रामपाल द्वारा प्रस्तुत आईटीआई प्रमाण पत्र भी कूटरचित पाया गया।

गृह रक्षा महानिरीक्षक के निर्देश पर दोनों अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए रिपोर्ट दी गई थी। जांच एएसआई कैलाश चंद्र द्वारा की जा रही है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026