Doordrishti News Logo

शहर विधायिका,महापौर,उपमहापौर सहित कई लोगों ने की शिर्कत

जोधपुर, ईद उल फितर के खास मौके पर कमला नेहरू नगर, पाल लिंक रोड स्थित माई ख़दीजा हाॅस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर में 50 बेड के कोविड वार्ड की विधिवत् शुरूआत की गई। मारवाड़ मुस्लिम एज्यूकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसायटी के सीईओ मोहम्मद अतीक ने जानकारी दी की सोसायटी का इतिहास रहा है कि संकट और विषम परिस्थितियों के दौर में आम आदमी के काम आए और यहीं हमारे नबी मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम का पैगाम भी है।

50 bed Covid ward begins at mai khadija hospital.jpg

इसी आमजन की सेवा के नेक मकसद से माई खदीजा अस्पताल में कोविड वार्ड की स्थापना की गई। उन्होंने इस कोविड वार्ड की सफलता के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से भेजे गये बधाई संदेश को भी पढकर सुनाया।
सोसायटी के जनरल सेक्रेट्री निसार अहमद खिलजी ने बताया कि इस वार्ड में शहर के अन्य अस्पतालों की तुलना में बहुत ही कम शुल्क पर इलाज शुरू हो गया है तथा आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए सोसायटी के बनाये विशेष फंड के सहयोग से इलाज किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 8 वीं किश्त जारी

माई खदीजा हास्पीटल के डायरेक्टर जितेन्द्र खत्री ने कार्यक्रम में हाॅस्पीटल एवं नर्सिंग काॅलेज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि इस कोविड वार्ड में ऑक्सीजन सहित सभी आधारभूत सविधाओं एवं सम्पूर्ण एक्सपर्ट नर्सिंग स्टाॅफ की व्यवस्था की गई है।

माई खदीजा हास्पीटल के मेडिकल एडवाइजर फिरोज अहमद काजी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम में समाज सेवी जसवंत सिंह कच्छवाहा,शहर विधायक मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा ने अपने सम्बोधन में इस कोविड वार्ड की स्थापना को समाज सेवा का सर्वोत्तम कार्य बताया। सोसायटी की ओर से पिछले साल भी फ्री राशन के रूप में किये गये राहत कार्यो की सराहना की।

समारोह में उपमहापौर अब्दुल करीम जाॅनी, पूर्व उपमहापौर न्याज मोहम्मद, पार्षद शहाबुद्दीन खान, पार्षद निसार अहमद कुरैशी, पूर्व पार्षद फरजाना चौहान, लियाकत अली, दीपक पंवार, मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के रजिट्रार अनवर अली खान, सोसायटी सदस्य हाजी मोहम्मद इस्हाक, जुगनू खान, शब्बीर हुसैन, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद आसिफ, शकील खिलजी, डीसीबी बैंक मैनेजर शफी मोहम्मद, मोहम्मद इंसाफ व यूनिवर्सिटी के डिप्टी रजिस्ट्रार मोहम्मद अमीन सहित शहर के कई लोगों ने शिर्कत की।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026