युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला
जमीन विवाद में नकाबपोश बदमाशों का हमला
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवकों पर बरसाए पत्थर व डंडे धारदार हथियारों से भी किया हमला। शहर के झालामंड डी-मार्ट की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित एक प्लॉट को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद ने रविवार शाम हिंसक रूप ले लिया।
बताया जा रहा है कि करीब 10-12 नकाबपोश बदमाशों ने प्लॉट पर बैठे युवकों पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने पत्थरों और डंडों से मारपीट करने के साथ ही धारदार हथियार भी हवा मे लहराए।
घटना की सूचना मिलने पर विवेक विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक नकाब पोश बदमाश मौके से भाग छूटे। पत्थर बाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें कुछ युवक हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।
एम्स जोधपुर के रेजिडेंट डॉक्टर ने की आत्महत्या ओटी के ब्रेक रूम में मृत मिले
बताया जा रहा है कि प्लॉट को लेकर पूर्व में भी विवाद सामने आया था। प्लॉट मालिक की ओर से नामजद आरोपियों के खिलाफ विवेक विहार थाने में मामला दर्ज कराया गया था। उक्त प्रकरण की जांच एएस आई सुखदास द्वारा किए जाने की जानकारी सामने आई है। फिहलाल उक्त पत्थर बाजी और हथियार हवा मे लहराने के संबंध मे किसी प्रकार की कोई रिपोर्ट थाने मे नही दी गई है।
