खेजड़ली पर्यावरण मेला आज
- रक्त दान कर शहीदों को देंगे श्रद्धांजलि
- मेले की तैयारियां पूरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),खेजड़ली पर्यावरण मेला आज। वृक्षों की रक्षार्थ विश्नोई समाज की 363 महिलाओं द्वारा अपने प्राणोत्सर्ग करने की याद में और उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए खेजड़ली स्थित शहीद स्थल पर आज विश्नोई समाज जुटेगा।
बिना सनातन संस्कृति के भारत की कल्पना भी नहीं की जा सकती
आयोजन को लेकर बिश्नोई समाज के विभिन्न संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पूरी तैयारी कर ली गई है। इस अवसर पर खेजड़ली शहीदी स्थल पर पर्यावरण संगोष्ठी,संत मंडली व गायणाचार्य द्वारा सुबह से भजन व पर्यावरण प्रेमी 363 शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की जायेगी।
खेजड़ली राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान के अध्यक्ष मलखान सिंह बिश्नोई ने बताया है कि 21 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से रुड़कली महन्त शिवदास व खेजड़ली महन्त एवं लालासर साथरी महन्त कथावाचक स्वामी सच्चिदानन्द आचार्य सहित संतों के सानिध्य में गुरु जम्भेश्वर शब्दवाणी व वैदिक मंत्रोच्चार से हवन किया जायेगा। घी खोपरा व हवन सामग्री से मेले में पूरे दिन हजारों लोग आहुतियां देकर अपने प्रकृति रक्षार्थ 363 अमर बलिदानियों को याद करेंगे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहरायेंगे।
करीब 9 बजे समाज के जनप्रतिनिधियों द्वारा शहीदी स्थल पर भगवा ध्वज से ध्वजारोहण कर मेले की विधिवत शुरुआत की जायेगी। इसके बाद पर्यावरण सभा का आयोजन होगा जहां पर्यावरण व वन्यजीव संरक्षण के साथ सामाजिक व शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय लोगों को सम्मानित भी किया जायेगा।
केन्द्र व राजस्थान सरकार के जनप्रतिनिधियों को मेले में आमन्त्रित किया गया है। बिश्नोई टाईगर्स वन्य एवं पर्यावरण संस्थान बिश्नोई टाईगर फोर्स के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद ने बताया कि हरे वृक्ष रक्षार्थ 363 अमर शहीदों की याद में पर्यावरण प्रेमियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें सैंकड़ों लोगों द्वारा रक्तदान करके हरियालौ राजस्थान के तहत पौधारोपण किया जायेगा।
इस संबंध में बिश्नोई टाईगर फोर्स संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक हुई जिसमें रक्तदान शिविर व पौधारोपण कार्यक्रम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल भवाद, उपाध्यक्ष रामनिवास धोरू,प्रदेश संगठन मंत्री उदाराम गोदारा, महासचिव बलवीर सिंह बाबल,प्रदेश सचिव लिखमाराम लोहमरोड़, प्रवक्ता सुरज प्रकाश सारण,हिम्मताराम भादू, भजन हिंगोली,भरत खेड़ी,ओमप्रकाश खोत, रामसुख बोला,इंद्रजीत गीला,फरसाराम सोऊ, प्यारेलाल लाम्बा, हीराराम,पूर्व सरपंच रामूराम कांवा,सागर बेनीवाल,घेवरराम गोदारा,राजुराम फौजी इत्यादि कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
