Doordrishti News Logo

दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में था वांछित -पूर्वोत्तर राज्यों में छिप कर काट रहा था फरारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो साल से फरार 10 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार। जोधपुर ग्रामीण की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने 2 साल से फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है।

आरोपी बहुचर्चित गेनाराम हत्याकांड में वांटेड था। डीएसटी ने आरोपी को बावड़ी- कास्टी रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए खेड़ापा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी किरमसरिया,मथानिया निवासी सीताराम पुत्र पेमाराम जाट खेड़ापा थाने में दर्ज एफआईआर में पिछले दो साल से वांछित था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी पूर्वोत्तर राज्यों में छिपकर फरारी काट रहा था।

रविवार को अवकाश के बावजूद हाईकोर्ट में हुई विशेष सुनवाई

जिला पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन और एएसपी रामेश्वर कड़ेला के सुपरविजन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा की टीम को वांछित अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे।

शनिवार को डीएसटी के कांस्टेबल पप्पूराम को सटीक मुखबिर से सूचना मिली कि वर्ष 2024 के गेनाराम हत्याकांड में शामिल अपराधी सीताराम कस्बा बावड़ी की तरफ आ रहा है। सूचना मिलते ही डीएसटी टीम ने बावड़ी-कास्टी रोड पर तुरंत नाकाबंदी कर दी और आरोपी को पकड़ लिया।