Doordrishti News Logo

हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी 4 खंडपीठ और 15 एकलपीठों का गठन

22 सितंबर से जयपुर पीठ में मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल करेंगे सुनवाई

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हाईकोर्ट का नया रोस्टर जारी 4 खंडपीठ और 15 एकलपीठों का गठन। राजस्थान हाईकोर्ट के नव नियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के.अग्रवाल आगामी 22 सितंबर से जयपुर पीठ में बैठकर मामलों की सुनवाई करेंगे।मुख्य न्यायाधीश के आदेश से जयपुर पीठ के लिए नया रोस्टर जारी किया गया है, जो 22 सितंबर से 26 सितंबर तक प्रभावी रहेगा।

नए रोस्टर के तहत जयपुर पीठ में 4 डिवीजन बेंच (खंडपीठ) और 15 सिंगल बेंच (एकलपीठ) गठित की गई हैं। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के.अग्रवाल वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस इंद्रजीत सिंह के साथ मुख्य खंडपीठ यानी डीबी-1 में मामलों की सुनवाई करेंगे।

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के.अग्रवाल और जस्टिस इंद्रजीत सिंह की खंडपीठ के अधिकार क्षेत्र में जनहित याचिकाएं,विशेष अपीलें, डिवीजन बेंच सिविल रिट याचिकाएं,आयकर अपीलें और वाणिज्यिक मामले शामिल किए गए हैं।

पुलिस को चकमा देकर भागा तस्कर गिरफ्तार

इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश की एकल पीठ में आर्बिट्रेशन मामलों की सुनवाई भी निर्धारित की गई है,जिसमें दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक की अवधि निर्धारित है। हाईकोर्ट की ओर से जारी नया रोस्टर स्पष्ट रूप से 22 सितंबर से 26 सितंबर तक जयपुर पीठ में लागू रहेगा।

ऐसे में नवनियुक्त मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के.अग्रवाल की जयपुर पीठ में नियमित सिटिंग के साथ हाईकोर्ट के कामकाज में नए रोस्टर के तहत मामलों की सुनवाई शुरू होगी।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026