भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल दाखिल करेंगे नामांकन

जोधपुर नगर निगम के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रारंभ

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),भाजपा-कांग्रेस के दावेदार कल दाखिल करेंगे नामांकन। जोधपुर नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव अगले सप्ताह होंगे। मेयर पद के नामांकन की आज से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि भाजपा और कांग्रेस के दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी शनिवार को नामांकन जमा करवाएंगे। दोनों दलों की ओर से आज नामांकन फार्म लिए गए हैं।

दोनों दलों की ओर से अभी तक अधिकारिक तौर पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। मेयर पद के लिए नामांकन नगर निगम के थर्ड फ्लोर पर 307 नंबर रूम में लिए जा रहे हैं। नगर निगम जोधपुर के अध्यक्ष पद को भरने के लिए साधारण निर्वाचन कराया जाएगा। अध्यक्ष का पद अनारक्षित वर्ग का है।

शिक्षक संगठन राजनीतिक मंच नहीं, शिक्षा और शिक्षक हितों के लिए संघर्ष का मंच : मांजू

रिटर्निंग अधिकारी,नगर निगम जोधपुर राम किशोर मीणा ने बताया कि अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी अथवा सहायक रिटर्निंग अधिकारी को नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन,तृतीय तल, कक्ष संख्या 307 में प्रस्तुत किए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि नाम निर्देशन पत्र शनिवार को सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थी अथवा उसके प्रस्तावक द्वारा प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

नाम निर्देशन पत्र के प्रारूप भी निर्धारित स्थान एवं समय पर प्राप्त किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 21 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक की जाएगी अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना किसी अभ्यर्थी द्वारा व्यक्तिगत रूप से 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक निर्धारित स्थान पर दी जा सकेगी।

निर्वाचन लड़े जाने की स्थिति में मतदान 25 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय जोधपुर के सभा भवन, तृतीय तल,कक्ष संख्या 307 में आयोजित निर्वाचित सदस्यों की बैठक में कराया जाएगा।

दोनों दलों की यह है स्थिति
निगम में बोर्ड बनाने के लिए 100 पार्षदों में से 51 पार्षदों का बहुमत चाहिए। ऐसे में भाजपा को 7 निर्दलीयों का समर्थन मिल चुका है। जबकि कांग्रेस के खेमे में अभी 4 निर्दलीय पार्षद हैं। भाजपा में शामिल होने वाले पार्षदों में वार्ड 5 से विशाल सांखला,वार्ड 19 से दिनेश शर्मा,वार्ड 20 से चेतन गहलोत,वार्ड 47 से मोहन राम चौधरी, 48 से दुर्गा मेवाड़ा, 78 से निर्मला नायक और वार्ड 81 से स्वरूप सिंह हैं।

गुरुवार को प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेंद्र सैनी और जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के नेतृत्व में सातों को भाजपा जॉइन करवाई गई थी। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा अपना बोर्ड बनाने के बिल्कुल करीब है। उल्लेखनीय है कि इन निकाय चुनावों में भाजपा के 45 और कांग्रेस के 44 पार्षदों ने जीत हासिल की थी। बाकी 10 निर्दलीय और एक आरएलपी से पार्षद है। ऐसे में 11 में से 7 भाजपा के खेमे में चले गए।

कांग्रेस के पाले में अभी 48 पार्षद हैं। बहुमत के लिए तीन और पार्षदों की जरूरत कांग्रेस को पड़ेगी। हालांकि कांग्रेस की ओर से दावा किया जा रहा है कि उनका भी बहुमत पूरा हो जाएगा। इधर,मेयर चुनाव को लेकर क्रॉस वोटिंग की भी पूरी संभावना बनी हुई है।

Related posts:

कमिश्ररेट में दो मकानों व गोदाम के ताले तोड़ कर लाखों के आभूषण और नगदी पर हाथ साफ

September 19, 2026

साइबर अपराध व नशे की तस्करी पर और अधिक अंकुश लगाने का होगा प्रयास : घुमरिया

September 19, 2026

पैदल राहगीर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

September 19, 2026

अवैध देशी पिस्टल व खाली मैंगजीन के साथ युवक गिरफ्तार

September 19, 2026

महिला के पास मिला 5.8 किलो अवैध डोडा पोस्त

September 19, 2026

गिफ्ट कार्ड के नाम पर युवक से लाखों की ठगी

September 19, 2026

ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट कपड़े बेचने वाला दुकानदार गिरफ्तार

September 19, 2026

दुष्कर्म व ब्लैकमेल करने का 5 हजार का फरार इनामी मुंबई से गिरफ्तार

September 19, 2026

ऑक्सीजन गैस सिलेंडर के चोरी हुए वॉल्व बरामद आरोपी गिरफ्तार

September 19, 2026