नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप
नाबालिग ने किया सुसाइड
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाने का आरोप। शहर के माता का थान स्थित 80 फीट रोड पर रहने वाले एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया। परिजन ने एक महिला और व्यक्ति को नामजद कर आत्महत्या के लिए उकसाए जाने का केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया गया,जिससे उसने आहत होकर सुसाइड किया। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।माता का थान पुलिस ने बताया कि 80 फीट रोड नृसिंह विहार निवासी एक नाबालिग ने सुसाइड कर लिया।
नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल
उसके परिजन को आरोप है कि उसके बेटे को प्रेम जाल में फंसाया गया। इससे आहत होकर उसने सुसाइड किया। मामले में एक महिला गुडिया और कुलदीप नाम के शख्य पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया। अग्रिम जांच की जा रही है।
