नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल
- नेतड़ा टोल प्लाजा के पास में बुधवार अलसुबह की घटना
- घायलों का उपचार जारी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नो पार्किंग में खड़े ट्रक से टकराई परिवार की कार एक की मौत पांच घायल। शहर के निकट करवड़ स्थित नेतड़ा टोल प्लाजा के पास में बुधवार की अलसुबह एक कार नो पार्किंग में खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार के चालक की मौके पर ही मौत हो गई,जबकि कार में सवार परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए। जिनमें मृतक की मां, बेटा-बेटी और अन्य रिश्तेदार है।
मृतक के पिता बीएसएफ में कार्यरत हैं। मृतक निजी स्कूल में बस चलाता था। घटना की जानकारी पर करवड़ पुलिस की तरफ से कार्रवाई की गई।
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि बुधवार की अलसुबह सवा छह बजे सूचना मिली कि पुष्पराज होटल के सामने नेतरा हाइवे मार्ग 62 जोधपुर नागौर रोड पर ट्रक और कार का एक्सीडेंट हुआ। जिसमें कार चालक कैलाश पुत्र गजेन्द्र दमामी निवासी नया बास बालसमंद थाना मंडोर की मौके पर मृत्यु हो गई।
कार चालक को पिस्टल दिखाकर दहशत फैलाने वाले दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
कार में सवार अन्य दो महिला,दो बच्चे व एक पुरुष जिसका नाम भैराराम पुत्र जयदेव निवासी माणकलाव करवड़ ये पांच घायल हो गए जिन्हें हाईवे एंबुलेंस 1033 की सहायता से महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया गया।
थानाधिकारी परमेश्वरी ने बताया कि घटना को लेकर बाल समंद नयाबास निवासी रणजीत पुत्र किशनलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
दुर्घटना का कारण पता लगाने में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है। आरंभिक जांच में सामने आया कि परिवार के लोग नागौर के श्रीबालाजी गए थे। वहां से वापिस सुबह लौट रहे थे। तब यह हादसा हुआ। कार नो पार्किंग में खड़ी एक ट्रक से टकरा गई थी। मृतक कैलाश के पिता बीएसएफ में कार्यरत है। फिलहाल हादसे की जांच जारी है।
