कटर से काटकर एटीएम लूटा
तीन संदिग्ध चोर सीसीटीवी कैमर में कैद
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कटर से काटकर एटीएम लूटा। फलोदी-नागौर राजमार्ग संख्या 19 पर आऊ कस्बे में स्थित आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम को अज्ञात चोरों ने कटर से काटकर लूट लिया। यह वारदात देर रात करीब 2 बजे के बाद हुई। चोरों ने वारदात से पहले बैंक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ दिया था।
हालांकि,शुरुआती जांच में फुटेज में तीन संदिग्ध चोर दिखाई दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही भोजासर थानाधिकारी जमील खान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई।
शेखावत के वार्ड में कांग्रेस तो गहलोत के वार्ड में भाजपा जीती
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर सबूत जुटाए। अब पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश कर रही है। बैंक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। लोहावट सीओ भवानी सिंह ने भी घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिस अधिकारियों से मामले की जानकारी ली।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द ही इस वारदात का खुलासा करने की कोशिश कर रही है।
