शेखावत के वार्ड में कांग्रेस तो गहलोत के वार्ड में भाजपा जीती
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शेखावत के वार्ड में कांग्रेस तो गहलोत के वार्ड में भाजपा जीती। इस बार के नगर निगम चुनाव की खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जहां वार्ड संख्या 88 में अपना मतदान किया,उस वार्ड से भाजपा के अशोक खींची चुनाव जीते। दूसरी ओर वार्ड संख्या 56 में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने अपना मत दिया,वहां से कांग्रेस की पुष्पा देवी ने जीत दर्ज की।
जीत के बाद प्रत्याशियों के समर्थकों ने निकाले विजय जुलूस
आरएलपी ने खोला खाता,निर्दलीयों ने मारी बाजी
जोधपुर नगर निगम में इस बार हनुमान बेनीवाल की आरएलपी ने खाता खोल दिया। जोधपुर के वार्ड 66 से रालोपा उम्मीदवार मोहम्मद इरफान उर्फ राजू भाटी ने कांग्रेस के शेर मोहम्मद को 1672 मत से हराया।
जोधपुर निगम के वार्ड से निर्दलीय विशाल सांखला,वार्ड 19 से दिनेश शर्मा,वार्ड 20 से चेतन गहलोत,वार्ड 81 से स्वरूप सिंह,29 से अफसाना बानो,48 से दुर्गा मेवाड़ा,47 से मोहन चौधरी,27 से कासम खान,76 से निर्मला नायक और वार्ड 69 से लियाकत अली रंगरेज चुनाव जीते।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

