सिगरेट खरीदने आए बदमाशों का हमला,दो घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सिगरेट खरीदने आए बदमाशों का हमला,दो घायल। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में दुकान से सिगरेट खरीदने आए बदमाशों ने कहासुनी के बाद एक युवक व उसके साथी पर जानलेवा हमला कर दिया।
प्रार्थी अजय कुमार प्रजापत ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी सुनील व आर्यन दुकान पर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है।
