Doordrishti News Logo

दो साल से फरार टॉप-10 वांछित आरोपी गिरफ्तार

आरोपी मादक पदार्थ तस्करी में था वांटेड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो साल से फरार टॉप-10 वांछित आरोपी गिरफ्तार। पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम के निर्देशन में झंवर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के मामले में पिछले करीब दो साल से फरार चल रहे वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी मरजीवी,थाना निम्बाहेड़ा कोतवाली, जिला चित्तौडग़ढ़ निवासी कमल आंजणा को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

जोजरी नदी में प्रदूषण फैलाने वाली रंगाई-छपाई फैक्ट्री पकड़ी,आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना झंवर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और झंवर थाना क्षेत्र के टॉप-10 वांछित अभियुक्तों में शामिल था। कार्रवाई थानाधिकारी प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में एसआई बृजपाल, कांस्टेबल कानाराम और दिनेश की टीम ने की।