50 हजार का इनामी ठेकेदार हरिद्वार से गिरफ्तार
- हाईकोर्ट बिल्डिंग में घटिया निर्माण का मामला
- एक्सईएन,एईएन को भी पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),50 हजार का इनामी ठेकेदार हरिद्वार से गिरफ्तार। राजस्थान हाईकोर्ट के भवन में निर्माण सामग्री में गड़बड़ियों के मामले में दोषी अधिकारियों, ठेकेदारों की धरपकड़ का सिलसिला जारी है। पुलिस ने मामले में आरएसआरडीसी के तीन अधिकारियों सहित पांच आरोपियों को सोमवार को पकड़ा था। अब इस मामले में वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक,एक्सईएन व एईएन को पकड़ा है।

पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि कमिश्नर अंशुमन भोमिया ने बताया कि हाईकोर्ट की नई बिल्डिंग का कंट्रक्शन साल 2011 में शुरू किया गया था। इसे साल 2019 में हैंडओवर किया गया था। इसके बाद इसका उद्घाटन हुआ। बिल्डिंग के हैंडओवर करने के बाद से ही कई खामियां सामने आई। इसमें सेंट्रल डोम में दरारें आने के साथ ही कई जगहों पर फॉल सीलिंग,आग लगने की घटनाएं भी सामने आई थी। इन सभी घटनाओं की जांच के लिए आईआईटी जोधपुर व बॉम्बे सहित एजेंसियों ने जांच में कई खामियां पाई गईं।
इस मामले में पुलिस की विशेष टीम का गठन भी किया गया। इसे लेकर साल 2024 में कुड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया था। हाईकोर्ट बिल्डिंग निर्माण करने वाली वीरेंद्र कंस्ट्रक्शन कंपनी (वीसीएल ग्रुप) के मालिक वीरेंद्र गर्ग को पुलिस ने सोमवार देर रात हरिद्वार से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था। मामला सामने आने के बाद आरोपी गुरुग्राम से फरार हो गया था। आरोपी वीरेंद्र गर्ग अलग-अलग जगह पर लोकेशन बदलकर भाग रहा था।
पाल रोड पर 1.93 ग्राम मेफाड्रोन के साथ युवक गिरफ्तार
अब तक इन्हें किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरएसआर डीसी में कार्यरत रहे और हाल में एक्सईएन जयपुर दीपक मित्तल,तत्कालील एईएन आरएसआरडीसी अजय किशन मुथा को मंगलवार को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा आरएसआरडीसी के तत्कालीन एईएन जितेंद्र शर्मा,नवीन राय तत्कालीन प्रोजेक्ट मैनेजर आरएसआरडीसी,जेके कंपनी के मालिक रामेश्वर दयाल,फायर इंस्टॉलेशन कंपनी के मालिक गोपाल लाल खंडेलवाल,राजेश पुरोहित पूर्व आरएसआरडीसी अधिकारी को सोमवार को गिरफ्तार था। जिन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मामले में और भी कई गिरफ्तारियां होने की संभावना है। पुलिस की अलग-अलग टीमें जुटी हुई हैं।
