Doordrishti News Logo

जोधपुर,बाॅर कौंसिल ऑफ राजस्थान की कार्यकारिणी समिति की अति आवश्यक बैठक बुधवार को विडियो काॅन्फ्रेंसिग के जरिए कुलदीप कुमार शर्मा चेयरमेन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जगमालसिंह चौधरी, सुशील कुमार शर्मा, संजय शर्मा, राजेश पंवार एवं सुनिल बेनीवाल सदस्यों ने भाग लिया तथा विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुरेश चन्द्र श्रीमाली सह-अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ इण्डिया, इन्द्रराज चौधरी उपाध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ राजस्थान एवं रतन सिंह राव सह-अध्यक्ष बार कौंसिल ऑफ राजस्थान ने भी हिस्सा लिया।

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 की परिस्तिथियों को देखते हुए राज्य के अधिवक्ताओं की समस्याओं के निराकरण एवं कल्याण हेतु बार कौंसिल ऑफ राजस्थान को 10 करोड़ रूपए देने की स्वीकृति का आदेश जो राज्य सरकार द्वारा 11मई को जारी किया गया हैं तथा इस राशि को अधिवक्ताओं में वितरण करने हेतु बार कौंसिल ऑफ राजस्थान से जो दिशा-निर्देश कंडीशन/गाइडलाई

मांगे गए हैं, इस पर कार्यकारिणी समिति द्वारा आज विचार विमर्श कर उक्त राशि को अधिवक्ताओं में वितरण करने हेतु दिशा-निर्देश,कंडीशन/गाइडलाइन निर्धारित कर इन्हें राज्य सरकार को अनुमोदन हेतु भेजे जाने का निर्णय लिया गया। साथ ही साथ कार्यकारिणी समिति द्वारा रविवार 16 मई को बार कौंसिल ऑफ राजस्थान की साधारण सभा की बैठक विडियो काॅन्फ्रेंसिग के जरिए कराए जाने का निर्णय लिया गया।

ये भी पढ़े :- शहर और ग्रामीण अंचल में संक्रमण रोकना प्राथमिकता-जिला कलेक्टर

आज की बैठक में समिति द्वारा कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थितियों में राज्य सरकार द्वारा अधिवक्ताओं के समस्याओं के निराकरण एवं कल्याण हेतु 10 करोड़ रूपए की वित्तीय राशि स्वीकृत करने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधि मंत्री शांति धारीवाल,ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला एवं महाधिवक्ता महेन्द्र सिंह सिघंवी का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

Related posts:

ब्रह्मपुरी बस्ती क्षेत्र में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन

February 12, 2026

बाछड़ा सरगना सहित पांच शातिर नकबजन गिरफ्तार

February 12, 2026

शिव विवाह का पहला निमंत्रण प्रथम पूज्य को दिया

February 12, 2026

लर्गिंग लिगल स्कील फ्रॉम द बेस्ट में वर्क इज वर्कशिप को न्यायाधीश ने व्याख्यान में समझाया

February 12, 2026

37 गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर की चैकिंग में दो गिरफ्तार

February 12, 2026

प्लॉट पर कब्जा और सामान चुराने वाला जालसाज गिरफ्तार

February 12, 2026

कायलाना में कूदकर युवक ने दी जान

February 12, 2026

मादक पदार्थ प्रकरण में दो साल से फरार चल रहे अभियुक्त को बाड़मेर जेल से पकड़ा

February 12, 2026

नामी कंपनी के नाम से नकली टॉयलेट क्लीनर बनाते पकड़ा

February 12, 2026