100 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का घर-घर जनसंपर्क
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),100 वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों का घर-घर जनसंपर्क। नगर निगम चुनाव-2026 के मद्देनजर भाजपा ने जोधपुर के सभी 100 वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। प्रत्याशी घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से सीधा संवाद कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांग रहे हैं।
रास्ता जाम करने और डंपर को जलाने पर राजकार्य में बाधा का केस दर्ज
वार्ड 82 में प्रसन्न चंद मेहता ने किया जनसंपर्क
वार्ड 82 से भाजपा प्रत्याशी प्रसन्न चंद मेहता ने शनिवार सुबह लाल मैदान मंदिर से जनसंपर्क की शुरुआत की। कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गलियों में घर-घर पहुंचकर उन्होंने मतदाताओं से संवाद किया और वार्ड के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया। इस दौरान महेन्द्र चौहान, ममता परिहार, विजय राज बोहरा,दिलीप बरमेचा,लक्ष्मण चौहान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
वार्ड 57 में जसवंती ओझा का जनसंपर्क
वार्ड 57 की नवल बस्ती में भाजपा प्रत्याशी जसवंती ओझा ने शुक्रवार को घर-घर जनसंपर्क किया। एससी मोर्चा अध्यक्ष राजीव बारसा के साथ उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया। जनसंपर्क में पुष्पा जैन,माधवी सोलंकी, ललिता मुंदड़ा,राहुल बारसा सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।
वार्ड 25 में कमलेश पुरोहित ने लिया आशीर्वाद
वार्ड 25 से प्रत्याशी कमलेश पुरोहित ने शनिवार को मीरा कॉलोनी,रोकड़िया बालाजी मंदिर, संतधाम,गुरों का तालाब एवं राम कॉलोनी में जनसंपर्क किया। उन्होंने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और युवाओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
भाजपा प्रत्याशियों ने कहा कि सड़क,सफाई, पेयजल,नाली,प्रकाश व्यवस्था सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
