BJP intensifies campaign for civic body elections.

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान

-संगठनात्मक एकजुटता के साथ तैयार की रणनीति

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने तेज किया अभियान। नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक रणनीति तैयार की। निकाय चुनाव संभाग प्रभारी एवं राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने भाजपा जोधपुर शहर संगठन के जिला पदाधिकारियों,मंडल अध्यक्षों एवं 100 प्रतिशत प्रत्याशियों की मौजूदगी में बैठक लेकर चुनावी अभियान को लेकर दिशा-निर्देश दिए।

100 वार्डों के लिए 864 नामांकन पत्र दाखिल

बैठक में भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल ने संगठन की तैयारियों,प्रत्याशियों के साथ समन्वय तथा आगामी जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़,सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी तथा जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली भी उपस्थित थे।

घर-घर संपर्क और सीधा संवाद बनेगा अभियान का आधार:-
संभाग प्रभारी लखावत ने कहा कि चुनावी अभियान केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए,बल्कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतरकर घर-घर दस्तक देनी होगी और प्रत्येक मतदाता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा।

उन्होंने वरिष्ठकार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत मुलाकात, उनके अनुभव का लाभ लेने तथा वार्ड स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को मतदाताओं तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में तय किया गया कि व्यक्तिगत मतदाता संपर्क,घर-घर जनसंपर्क, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से संवाद तथा सरकार की योजनाओं के प्रचार- प्रसार को अभियान का प्रमुख आधार बनाया जाएगा।

जिले के सात नगरीय निकायों में नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रक्रिया संपन्न

100 प्रतिशत प्रत्याशियों की मौजूदगी ने दिखाया संगठन का उत्साह:-
बैठक की खास बात भाजपा के सभी प्रत्याशियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति रही, जिसे संगठन की गंभीर चुनावी तैयारी,सक्रियता और एकजुटता के रूप में देखा गया।

भाजपा जोधपुर शहर संगठन ने स्पष्ट किया कि जिला,मंडल,वार्ड और बूथ स्तर पर बेहतर तालमेल के साथ चुनावी अभियान को गति दी जाएगी।

देवेंद्र सालेचा के कार्यालय उद्घाटन:-
नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड संख्या 40 में भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सालेचा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन उत्साह पूर्ण माहौल में किया गया।

डॉ.दिनेश चौधरी का सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के मुख्य सूची में चयन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल,पूर्व सांसद राजेंद्र गहलोत, शहर विधायक अतुल भंसाली,पूर्व महापौर घनश्याम ओझा,पूर्व जेडीए चेयरमैन डॉ.महेंद्र सिंह राठौड़,निकाय चुनाव पर्यवेक्षक किशोर सिंह,कमलेश पुरोहित, मंडल अध्यक्ष अमित सिंघाटिया एवं वरुण धाणदिया सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे।

कार्यालय उद्घाटन के बाद कार्यकर्ताओं ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया और स्थानीय नागरिकों से वार्ड के विकास,सड़क,सफाई, मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा कर सालेचा के पक्ष में मतदान की अपील की।

इस अवसर पर नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि वार्ड 40 में भाजपा पूरी ताकत,संगठनात्मक एकजुटता और कार्यकर्ताओं के समर्पण के साथ मैदान में है। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ स्तर से हर मतदाता तक पहुंचने के लक्ष्य से काम कर रहा है।

सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत