युवक का बाइक पर अपहरण कर मारपीट
-रुपए मांगे जान की धमकी दी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक का बाइक पर अपहरण कर मारपीट। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र केरू बाजार में एक युवक का कुछ लोगों ने बाइक पर अपहरण किए जाने के साथ मारपीट की। उससे रूपए मांगने के साथ किसी को ना बताने की बात कहकर जान की धमकी दी।
डॉक्टर परिवार मुंबई गया चोर आभूषण और नगदी चुरा ले गए
पीडि़त के पिता ने कुछ लोगों को नामजद कर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने अब आगे की जांच आरंभ की है।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि केरू स्थित उंदेडा कृषा मंडी कॉलोनी निवासी देवाराम पुत्र पुरखाराम लुहार की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 29 अगस्त की रात को उसका पुत्र सुरेश केरू बाजार गया था, जहां पर दिनेश,भैराराम एवं 5-7 अन्य ने मिलकर उसका रास्ता रोका और मारपीट करते हुए बाइक पर जबरन बिठाकर अन्य स्थान पर ले गए।
वहां भी उसके पुत्र के साथ मारपीट किए जाने के साथ रुपए मांगे गए। आरोपियों ने उसे बाद में किसी को ना बताने की बात कहकर जान की धमकीं देकर छोड़ा। राजीव गांधी नगर पुलिस ने पीडि़त का मेडिकल करवाए जाने के साथ अब आरोपियों की तलाश आरंभ की है।
मादक तस्करी में वांटेड सालभर से फरार इनामी गिरफ्तार
