Doordrishti News Logo

आगे की कार चालक ने लगाया अचानक ब्रेक पीछे वाली कार में सवार की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),आगे की कार चालक ने लगाया अचानक ब्रेक पीछे वाली कार में सवार की मौत। शहर के निकट पूनिया की प्याउ झंवर क्षेत्र में हुई दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल में मौत हो गई।

झंवर पुलिस ने मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग की कार्रवाई की है। झंवर पुलिस ने बताया कि मेघलासिया गांव के रहने वाले करण सिंह पुत्र बाबूसिंह राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

मादक तस्करी में वांटेड सालभर से फरार इनामी गिरफ्तार

इसमें बताया कि उसका भाई अमरसिंह कार में सवार होकर पूनिया की प्याउ क्षेत्र से निकल रहा था। तब उसकी कार के आगे चल रही अन्य कार के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिया। हादसे में अमरसिंह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया,मगर बाद में उसकी मौत हो गई। घटना 29 अगस्त शाम की है।

मंडोर एक्सप्रेस से गिरा युवक,मौत