डॉक्टर परिवार मुंबई गया चोर आभूषण और नगदी चुरा ले गए
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉक्टर परिवार मुंबई गया चोर आभूषण और नगदी चुरा ले गए। शहर के राजीव गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र चौपासनी गांव स्थित श्याम मनोहर मंदिर के पास में रहने वाले एक डॉक्टर के घर में रात के समय में चोरी हो गई। वे परिवार सहित मुंबई गए हुए थे। सुबह नौकरानी आई तब घटना का पता लगा। इस बारे में डॉक्टर की तरफ से राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।
मादक तस्करी में वांटेड सालभर से फरार इनामी गिरफ्तार
एएसआई परमाल कुमार ने बताया कि चौपासनी गांव स्थित श्याम मनोहर मंदिर के निकट गली नंबर 1 के सामने रहने वाले डॉक्टर शैलेंद्र कुमार व्यास पुत्र गोवर्धनलाल व्यास की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वे किसी कार्यवश 29 अगस्त को मुंबई गए थे। इस बीच घर सूना था। रात के समय में चोरों ने इसमें सैंध लगाकर आभूषण और नगदी चोरी कर ले गए।
सुबह नौकरानी आई तब चोरी का पता लगा। रिपोर्ट में बताया कि चोर घर से सोने की दो अंगूठी, एक लूंग जोड़ी, चांदी का छोटा मुकुट, कुंडल, एक पायल जोड़ी, चांदी की पंखी, माला के साथ बीस हजार की नगदी ले गए। एएसआई परमाल कुमार ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेजों से चोरों की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।
हत्या के मामले में एक साल से फरार 5 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार
