मादक तस्करी में वांटेड सालभर से फरार इनामी गिरफ्तार
-आरोपी पर था 2500 का इनाम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मादक तस्करी में वांटेड सालभर से फरार इनामी गिरफ्तार। पीपाड़ शहर थाना पुलिस ने एनडीपी एस एक्ट के एक मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे 2500 रुपए के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी विमल कुमार शर्मा उर्फ विमल पंडित को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े मामले में अग्रिम अनुसंधान जारी है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव के निर्देशन में आगामी नगर निकाय चुनाव-2026 को देखते हुए वांछित एवं इनामी आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
सालावा रोड पर रंजिश के चलते कंस्क्ट्रशन ठेकेदार पर हमले का आरोप
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर मेघवाल के सुपरविजन तथा बिलाड़ा वृत्ताधिकारी मनीष देव विश्वकर्मा के निकट पर्यवेक्षण में पीपाड़ शहर थानाधिकारी सीताराम खोजा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने बताया कि पीपाड़ शहर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
मामले में मौके से श्रवण राम एवं हनुमानराम को गिरफ्तार किया गया था,जबकि प्रकरण में संलिप्त आरोपी विमल कुमार शर्मा उर्फ विमल पंडित घटना के बाद से फरार चल रहा था।
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा 2500 रुपए का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने सूचना तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी के संबंध में जानकारी जुटाई।
कांस्टेबल सुनील द्वारा आसूचना संकलन एवं तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। आरोपी मूल रूप से चितौडग़ढ़ का रहने वाला है।
