Doordrishti News Logo

इंदिरा गांधी नहर में युवक डूबा,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),इंदिरा गांधी नहर में युवक डूबा,मौत। शहर के निकट मथानिया स्थित गगाड़ी पंपिंग स्टेशन की जाली में एक युवक का शव मिला। युवक का शव इंदिरा गांधी नहर में बहकर आया। पुलिस ने पहचान के बाद शव को परिजन के सुपुर्द किया। मृतक के भाई की तरफ से मर्ग की कार्रवाई की गई।

सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत

मथानिया पुलिस ने बताया कि चामू के देवातु स्थित सगत नगर निवासी पन्नालाल पुत्र गोपाराम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई 34 वर्षीय अमरचंद की मौत इंदिरा गांधी नहर में डूबने से हो गई। उसका गगाड़ी स्थित पंपिंग स्टेशन पर मिला। पुलिस ने शव का पोस्ट मार्टम करवा परिजन को सुपुर्द किया।