Doordrishti News Logo

मंडोर एक्सप्रेस से गिरा युवक,मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मंडोर एक्सप्रेस से गिरा युवक,मौत। निकटवर्ती डांगियावास के आसरनाडा रेलवे ट्रैक पर एक युवक मंडोरएक्सप्रेस से चलती ट्रेन नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने पर उसकी मौत हो गई।
मृतक के भाई की तरफ से डांगियावास थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

सड़क हादसे में दो की मौत

डांगियावास पुलिस ने बताया कि सफेदबड़ी मकराना डीडवाना निवासी बीरबल पुत्र हनुमान राम की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 28 वर्षीय बाबूलाल 29 अगस्त को मंडोर एक्सप्रेस टे्रन में सवार होकर घर आ रहा था। ट्रेन जब आसरनाडा रेलवे ट्रैक पर पहुंची तब वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। डांगियावास पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।