डॉ.दिनेश चौधरी का सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के मुख्य सूची में चयन
राजस्थान में दूसरी रैंक
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.दिनेश चौधरी का सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के मुख्य सूची में चयन। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती में डॉ.दिनेश चौधरी का सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी की मुख्य सूची में चयन हुआ है। उन्होंने राजस्थान में दूसरी रैंक प्राप्त की है।
नामांकन के आखिरी दिन गहमागहमी समर्थकों के साथ प्रत्याशियों की उमड़ी भीड़
डॉ.चौधरी वर्तमान में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में यूटीबी पर सेवाएं दे रहे हैं। डॉ.दिनेश चौधरी ने लखनऊ के डॉ.राम मनोहर लोहिया संस्थान से सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी में सुपर स्पेशलिटी डिग्री MCh लेने के बाद JIPMER,पुदुच्चेरी से हेपटो-पैनक्रियाटिक-बिलियरी (HPB) सर्जरी में पोस्ट डॉक्टरल फेलोशिप की उपाधि प्राप्त की है।
डॉ.दिनेश चौधरी मूल रूप से बाड़मेर जिले की बायतु तहसील के खोथो की ढाणी गांव के निवासी हैं। विशेष बात यह है कि डॉ.दिनेश चौधरी की बहन डॉ.निर्मला चौधरी का चयन भी इसी भर्ती में निश्चेतना (एनेस्थीसिया) विभाग में मुख्य सूची में हुआ है।
