Doordrishti News Logo

जन कल्याण सेवा संस्थान जातरुओ के लिए लगाएगा भंडारा

लोकेश भण्डारी मेला संयोजक मनोनीत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जन कल्याण सेवा संस्थान जातरुओ के लिए लगाएगा भंडारा।
शुक्रवार 11 सितंबर
से शुरु होने वाले बाबा रामदेव के अवतरण दिवस पर पारंपरिक मेले में बाहर से आने वाले दर्शनार्थियों और पैदल जातरुओं के लिए जन कल्याण सेवा संस्थान
तीन दिवसीय सेवा शिविर का संचालन करने जा जा रहा है।

संस्थान के संस्थापक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता मे एक बैठक हुई। बैठक में सयोजक मदनलाल कश्यप जयपुर, ललित बोडा,किशोर व्यास,लोकेश भण्डारी, आकाश कोठारी,अंकित राठी,हंसराज मालवीय, राहुल शुक्ला,हरिओम अग्निहोत्रि,भरत त्रिपाठी योगेश मेवाड़ा उपस्थित थे।

नगर निगम चुनाव में आरएलपी की एंट्री

बैठक में व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विचार व्यक्त करते हुए संयोजकों को कार्यभार सौंपने के प्रस्ताव रखे। इस बार लोकेश भण्डारी को मेला संयोजक का दायित्व सौंपा गया है। संस्थान संयोजक राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बाबा रामदेव और उन के गुरु बाली नाथ के दर्शनार्थ स्थानीय और राजस्थान के अलाव अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में जातरुओं का आना शुरु हो गया है।

संस्थान की ओर से पिछले तीन वर्षों से जातरुओं की सुविधा के लिए सेवा शिविर के साथ भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है। इस पुनीत कार्य के सुगम एवं व्यवस्थित संचालन के लिए हाईकोर्ट जोधपुर के अधिवक्ता परिवार से जितेन्द्र चौपड़ा,देवेश बोहरा,राकेश व्यास,शेर सिंह भाटी,प्रमोद गौड, चेतन सोनी, मूला राम गौड,हिमान्शु सोनी, राजीव शर्मा और रीटा पटवा ने चाय,नाश्ता, फलाहार,अल्पहार,भोजन शाला और मेडिकल व्यवस्था के आर्थिक योगदान प्रदान करते हुए श्रमदान के लिए सहयोग करने का आश्वासन दिया।