शहर में निखरे श्रावणी रंग सावन महोत्सव की धूम
गीत,संगीत,नृत्य और पारंपरिक प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुतियां
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शहर में निखरे श्रावणी रंग सावन महोत्सव की धूम। सावन मास के दौरान शहर में इन दिनों सावन महोत्सव की धूम मची हुई है। विभिन्न सामाजिक व सांस्कृतिक संस्थानों की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में गीत,संगीत, नृत्य और पारंपरिक प्रतियोगिताओं की रंगारंग प्रस्तुतियां देखने को मिल रही हैं। विभिन्न समाज की ओर से सावन महोत्सव के आयोजन किए जा रहे है।
पाश्र्वनाथ सिटी में परिणीता ग्रुप द्वारा सावन मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ कॉलोनी अध्यक्ष श्याम भादू एवं उनकी पत्नी ने किया। मेले में महिलाओं के लिए सोलो डांस, ग्रुप डांस, रैंप वॉक एवं सास-बहू रैंप वॉक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता के टाइटल विनर्स में पूजा कच्छवाहा सावन क्वीन,लीना चौधरी मानसून ग्रेस, खुशबु पारीक मिस अट्रैक्टिव,मनदीप परिहार बेस्ट स्माइल व सरिता मकवाना ज्वेल दीवा, सोलो रैंप वॉक में रेशमा प्रथम व लीना द्वितीय तथा सास-बहू जोड़ी में रेशमा-सुनीता विजयी रहे। इसी प्रकार सोलो डांस में अश्विनी प्रथम व रेखा मालवीय द्वितीय व ग्रुप डांस में भावना, ललिता,मनदीप, चंद्रकांता प्रथम व पूर्णिमा,निधि,अनुजा दूसरे स्थान पर रहे।
स्कूलों में फोटो-वीडियो पर रोक के आदेश का विरोध
निर्णायक के रूप में मधु भंडारी एवं रेणु वर्मा उपस्थित थी। आयोजन में स्नेहा शर्मा,कृति भारद्वाज,नंदिनी नेभनानी व कृष्णा अग्रवाल ने सहयोग दिया। संचालन डॉ. पूजा राजपुरोहित ने किया।
जायंट्स ग्रुप ऑफ रॉयल लेडीज का सावन उत्सव एक निजी होटल में मनाया गया। फेडरेशन ऑफिसर निरूपा पटवा ने बताया कि सावन उत्सव में एकल नृत्य,रैंप वॉक,मिस सावन प्रतियोगिता,विशेष सावन प्रतियोगिता,म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,जिनमें महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनीषा पंवार रहीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी सदस्य नेहा राजपुरोहित और दीपिका वर्मा, जयश्री जैसवानी,रंजन भाटी,डॉ त्रिफेना मेसी, रश्मि अग्रवाल,गायत्री बोराना,निशा बूरड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वी क्लब एसोसिएशन ऑफ इंडिया का डिस्ट्रिक्ट स्तर का सावन उत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और विभिन्न खेलों,गीत-संगीत तथा मनोरंजक गतिविधियों का जमकर आनंद उठाया।
उत्सव के दौरान आयोजित प्रतियोगिताओं में वी सुलेखा भंसाली ने मिसेज सावन का खिताब अपने नाम किया,जबकि आशा अरोड़ा रनर अप रहीं। इस कार्यक्रम का आयोजन डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रचना सिंघल की ओर से किया गया।
चांदपोल स्थित जीनगर सभा भवन में चांदपोल महिला मंडल द्वारा प्रथम सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। सावन की हरियाली और उल्लास से भरे इस कार्यक्रम को महिला सम्मान के साथ-साथ बालिका शिक्षा,पोषण, पर्यावरण संरक्षण और नशामुक्ति जैसे सामाजिक संदेशों से जोड़ा गया।
मिस सावन का खिताब दिव्यांशी पंवार ने अपने नाम किया,जबकि मिसेज सावन प्रतियोगिता की विजेता गुडिय़ा चौहान रहीं। समाज की वरिष्ठ महिलाओं,मीरा पंवार एवं शान्ति चौहान को उनके मार्गदर्शन और योगदान के लिए वृद्ध महिला सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संयोजिका गीता गोयल, सोनल गुजर, सोहनी चौहान, संतोष गुजर एवं कांता पंवार के नेतृत्व में हुआ।प्रतियोगिता के निर्णायकों की भूमिका रवीना पंवार और किरण बाला जीनगर ने निभाई।
