Doordrishti News Logo

सड़क हादसों में घायल दो की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसों में घायल दो की मौत। कमिश्ररेट में हुए अलग अलग सडक़ हादसों में घायल दो लोगों की मौत हो गई। संबंंधित थाना पुलिस ने शवों को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि जोलियाली झंवर निवासी जितेंद्र पुत्र प्रेमदास वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई वीरेंद्र अपनी बाइक लेकर 12मील जैसलमेर रोड से निकल रहा था। तब एक ट्रक के चालक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके भाई की बाद में अस्पताल में मौत हो गई।

नगर निगम का फर्जी पट्टा बनाकर 7 लाख की ठगी

इसी तरह बड़लिया झंवर निवासी राकेश मेघवाल ने बोरानाडा पुलिस को बताया कि उसके पिता कालूराम बाइक लेकर नारनाडी एक हैण्डीक्राफ्ट के निकट से निकल रहे थे। तब एक कार चालक ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में घायल उसके पिता कालूराम अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। पुलिस ने अब अग्रिम जांच आरंभ की है।