73.577 किलोग्राम मादक पदार्थ का निस्तारण
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),73.577 किलोग्राम मादक पदार्थ का निस्तारण। कमिश्नरेट की जिला पूर्व पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण की प्रक्रिया में शुक्रवार को 73.577 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त का निस्तारण किया।
नाबालिग के पासपोर्ट के लिए पिता की सहमति जरूरी नहीं: हाईकोर्ट
डीसीपी पूर्व मनीष कुमार के अनुसार पुलिस महानिदेशक के दिशा निर्देशानुसार मादक पदार्थ निस्तारण की कड़ी में शुक्रवार को बनाड़, डांगियावास एवं करवड़ थाना क्षेत्र में दर्ज तीन प्रकरणों में जब्त 73.577 किलो अवैध डोडा पोस्त का निस्तारण किया गया।
