नवंबर से बदल जाएगा जोधपुर से जुड़ी 10 ट्रेनों के डिब्बों का गणित
ट्रेनों में एसी,स्लीपर और जनरल कोचों का होगा चरणबद्ध बदलाव
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नवंबर से बदल जाएगा जोधपुर से जुड़ी 10 ट्रेनों के डिब्बों का गणित। रेलवे ने यात्री मांग और सुविधा को देखते हुए जोधपुर मंडल से जुड़ी ट्रेनों के डिब्बों का संयोजन बदलने का निर्णय लिया है। नवंबर से अलग-अलग ट्रेनों में एसी,स्लीपर और जनरल कोचों की संख्या में बदलाव होगा। इससे यात्रियों को उपलब्ध सीटों और कोचों के विकल्प में परिवर्तन देखने को मिलेगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव के अनुसार ट्रेनों में नया कोच संयोजन चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। ट्रेन संख्या 14854/14853,14864/14863 और 14866/ 14865 जोधपुर- वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस में जोधपुर से 16 नवंबर और वाराणसी सिटी से 17 नवंबर से 2 सेकंड एसी,5 थर्ड एसी,2 थर्ड एसी इकोनॉमी,6 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी,1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 21 कोच होंगे।
घर के ताले तोड़कर सोने- चांदी के जेवर चोरी
ट्रेन संख्या 12479/ 12480 जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर सूर्यनगरी सुपरफास्ट में जोधपुर से 22 नवंबर और बांद्रा टर्मिनस से 23 नवंबर से 1 फर्स्ट एसी,2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी,6 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 22481/22482 में जोधपुर से 20 नवंबर और दिल्ली सराय से 21 नवंबर से 1 फर्स्ट एसी,2 सेकंड एसी,4 थर्ड एसी, 3 थर्ड एसी इकोनॉमी,6 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 20492/ 20491 में साबरमती से 1 नवंबर और जैसलमेर से 2 नवंबर से 1 सेकंड एसी,5 थर्ड एसी,1 थर्ड एसी इकोनॉमी,6 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी,1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 19 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 20485/ 20486 में जैसलमेर से 1 नवंबर और साबरमती से 3 नवंबर से 1 सेकंड एसी,5 थर्ड एसी,1 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान,4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 19 कोच होंगे।
ट्रेन संख्या 14707/ 14708 हनुमानगढ़- दादर-हनुमानगढ़ रणकपुर एक्सप्रेस में हनुमानगढ़ से 1 नवंबर और दादर से 2 नवंबर से 2 सेकंड एसी,7 थर्ड एसी,1थर्ड एसी इकोनॉमी,6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी और 2 पावरकार सहित कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 14803/ 14804 में भगत की कोठी से 1 नवंबर और जम्मूतवी से 2 नवंबर से 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी,1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 18 कोच होंगे। ट्रेन संख्या 14813/14814 में जोधपुर से 1 नवंबर और भोपाल से 2 नवंबर से 1 सेकंड एसी, 3 थर्ड एसी, 2 थर्ड एसी इकोनॉमी, 6 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पावरकार और 1 गार्ड सहित कुल 18 कोच होंगे।
