बारिश को तरसा जोधपुर हल्के बादल छाए
अब तक औसत से 34 फीसदी कम हुई बरसात
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बारिश को तरसा जोधपुर हल्के बादल छाए। इस बार जोधपुर में मानसून ज्यादा सक्रिय नहीं हो पाया। पिछले कई दिनों से यहां बारिश का इंतजार हो रहा है। आसमान पर बादल छाए रहते है लेकिन बारिश नहीं होती है। शनिवार को भी कुछ इसी तरह का मौसम बना रहा।
जोधपुर में शनिवार को मौसम साफ बना रहा। इसके साथ ही हल्के बादल छाए रहे,लेकिन बारिश नहीं हुई। विभाग के अनुसार 27 अगस्त तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 21 अगस्त तक जोधपुर में एक जून से सामान्य से 34 प्रतिशत कम बारिश हुई है। सामान्य बारिश 223.2 एमएम होनी चाहिए थी,जबकि इस बार केवल 189.2 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। जो कि मानसून सीजन क सामान्य से 34 फीसदी कम है।
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों के लिए जोधपुर शहर में किसी भी तरह का कोई बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।हालांकि इस दौरान बादल छाए रहेंगे। 27 अगस्त तक मौसम सामान्य रहेगा। इस दौरान तापमान में भी करीब 1 से 2 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

