घर के ताले तोड़कर सोने- चांदी के जेवर चोरी
महिला पर सरिया फेंककर बाइक सवार चोर हुए फरार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घर के ताले तोड़कर सोने- चांदी के जेवर चोरी। बासनी थाना क्षेत्र के सांगरिया फांटा बाईपास स्थित न्यू गणेश नगर कॉलोनी में शनिवार अलसुबह बाइक सवार चोरों ने एक मकान के ताले तोडक़र सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। पड़ोसियों को घर से आवाज सुनाई देने पर एक महिला ने बाहर आकर शोर मचाया। महिला के चोर-चोर चिल्लाने पर चोरों को भनक लग गई।
निर्माणाधीन भवन पर कार्य करते श्रमिक अडान से गिरा,मौत
चोरों ने महिला पर लोहे के सरिये से हमला करने का प्रयास किया और सरिया फेंककर मोटर साइकिल से मौके से फरार हो गए। घटना के बाद कॉलोनीवासियों ने बासनी थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालना शुरू किया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी में पहले भी चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। जिस मकान में वारदात हुई, उसमें दूसरी बार चोरी होने की बात सामने आई है। पुलिस टीम चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
