उम्मेद अस्पताल परिसर में लगाए 100 पौंधे
हरियालो राजस्थान कार्यक्रम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उम्मेद अस्पताल परिसर में लगाए 100 पौंधे। पर्यावरण संरक्षण एवं परिसर को हरा-भरा बनाने के संकल्प के साथ हरियालो राजस्थान कार्यक्रम के अंतर्गत उम्मेद अस्पताल परिसर में पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 100 पौधे लगाए गए।
12 जिलों में 48 परीक्षा केन्द्रों पर 30 अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा
पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. बीएस जोधा,उम्मेद अस्पताल के अधीक्षक डॉ.मोहन मकवाना, महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.फतेह सिंह भाटी तथा वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.संदीप चौधरी,डॉ.हितेश भंसाली,डॉ.श्यामा चौधरी,डॉ.एसके विश्नोई ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।
पौधरोपण कार्यक्रम में नर्सिंग अधीक्षक अलियम्मा केए,समस्त नर्सिंग ऑफिसर्स,फार्मासिस्ट एवं एडमिन ऑफिस स्टाफ सहित अस्पताल के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे।
ये 100 पांडे भामाशाह जुगल किशोर सोनी ने उपलब्ध करवाया। उपस्थित सभी अधिकारियों व स्टाफ ने पौधों की नियमित देखभाल व संरक्षण का संकल्प लिया।
