Doordrishti News Logo

चांदी पॉलिस्ड राम दरबार मूर्तियां चोरी

निजी शिक्षण संस्थान में चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चांदी पॉलिस्ड राम दरबार मूर्तियां चोरी। शहर के जालोरी गेट सर्किल स्थित एसबीआई के पास की एक निजी शिक्षण संस्थान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर वहां से चांदी पॉलिस्ड राम दरबार मूर्तियों के साथ जरूरी सामग्री चुरा ले गए। घटना को लेकर खांडाफलसा थाने मेें रिपोर्ट हुई है।

तीस किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद

पुलिस ने बताया कि हनुमानजी मंदिर के पास नया पदाला बेरा मंडोर निवासी डॉ.विनोद गहलोत पुत्र अमरसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि जालोरी गेट सर्किल स्थित एसबीआई के पास हिंदी शिक्षण भवन है। जहां पर चोरों ने सेंध लगाकर चांदी के पॉलिस्ड राम दरबार मूर्तियां,गल्ले से छह हजार की नगदी,एसी आउटर का कंप्रेशर, इंडक्शन गैस चूल्हा एवं ड्राई फ्रूट आदि चोरी कर ले गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से चोरों की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।