Doordrishti News Logo

शादी में कैटरिंग के नाम पर 6.85 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप

  • शिकायत के बाद भी दर्ज नहीं हुई एफआईआर
  • पुलिस कमिश्नर से लगाई न्याय की गुहार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शादी में कैटरिंग के नाम पर 6.85 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप। शादी में कैटरिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं और तैयारियों के नाम पर करीब 6.85 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीडि़त युवक और उसके परिजनों ने इस संबंध में थाने में शिकायत भी दी लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।

एनडीपीएस के 13 साल पुराने मामले में आरोपी को 4 साल की सजा

पीडि़त परिवार ने पुलिस कमिश्नर को भी ज्ञापन पेश कर न्याय की गुहार लगाई है। मामले में एक पुलिस सब इंस्पेक्टर की भूमिका भी संदेहस्पद है।
चांदपोल हाल सुभाष नगर निवासी बंटी देवड़ा ने आरोप लगाया है कि उसकी शादी गत छह जुलाई को हुई थी। इस शादी के लिए कैटरिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए उसने अपने परिचित एक पुलिस सब इंस्पेक्टर के कहने पर रातानाडा निवासी देवराज उर्फ बंटी को किश्तों में कुल 6 लाख 85 हजार रुपए दिए।

भुगतान की रसीद पर पुलिस सब इंस्पेक्टर और देवराज के हस्ताक्षर भी हैं। आरोप है कि शादी के लिए जिन कार्यों और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ली गई थी, वे न तो पूरी की गईं और न ही करवाने की कोई व्यवस्था की गई। देवराज ने मिलीभगत कर उससे धोखाधड़ी की। इस कारण शादी के ऐन वक्त पर पीडि़त को अपने खर्चे से सारी अन्य व्यवस्थाएं करनी पड़ी।

शादी के बाद पीडि़त परिवार न्याय की उम्मीद लेकर शास्त्रीनगर थाने भी गया। लेकिन पुलिस ने उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की बजाय जांच का कहकर टरका दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में भी शिकायत दी,लेकिन अब तक मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

पीडि़त परिवार का कहना है कि शादी जैसे महत्व पूर्ण अवसर पर लाखों रुपए की रकम देने के बावजूद न तो तय काम करवाया गया और न ही रकम वापस की गई। पीडि़त परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related posts: