Doordrishti News Logo

टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),टीन शेड पर चढ़ते श्रमिक गिरा मौत,युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी। शहर के बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में टीनशेड पर चढ़ते एक श्रमिक नीचे गिर गया। हादसे में घायल श्रमिक की अस्पताल में मौत हो गई। दूसरी तरफ एक युवक ने अपने किराए के कमरे पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

सामने आया आवारा पशु कार पलटी खाई महिला की मौत

बोरानाडा पुलिस ने बताया कि मूलत: शेरगढ़ के साई निवासी 25 साल का प्रकाशराम पुत्र विरमा राम जाट यहां बोरानाडा स्थित एक फैक्ट्री में टीनशेड पर चढ़ते समय अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इस बारे में उसके भाई मांगाराम की तरफ से थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

दूसरी तरफ एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में किराए पर रहने वाले सुवासरा मंदसौर एमपी निवासी 35 साल के संंजय पुत्र भवानी शंकर ने अपने रूम पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह यहां जोधपुर में रहकर मजदूरी करता था। उसके आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया। उसके पिता भवानी शंकर ने मर्ग में रिपोर्ट दी।