डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण
- 80वां स्वतंत्रता दिवस
- उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में किया ध्वजारोहण। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज एवं संबद्ध अस्पतालों में समारोह आयोजित कर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण किया गया।इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान किया गया।
दो दिवसीय राष्ट्रीय आपातकालीन जीवन रक्षक प्रशिक्षण सम्पन्न
प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ.बीएस जोधा ने मेडिकल कॉलेज प्रांगण में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर 39 चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ को उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी अस्पतालों के अधीक्षक,चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित थे।
मथुरा दास माथुर अस्पताल
अधीक्षक डॉ.विकास राजपुरोहित ने ध्वजारोहण किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, नर्सिंग एवं कार्यालय कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में सभी चिकित्सक, नर्सिंग एवं अधीनस्थ कार्यालय कर्मचारी उपस्थित थे।
महात्मा गांधी अस्पताल
अस्पताल अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी ने ध्वजारोहण किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्टाफ को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी चिकित्सक,नर्सिंग एवं कार्यालय स्टाफ उपस्थित थे।
सीजीएचएस संपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र
केंद्रीय स्वास्थ्य योजना, सीजीएचएस की प्रभारी डॉ.आनंद कुमार जोशी ने ध्वजारोहण किया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया। सभी कार्यक्रमों में देशभक्ति की भावना के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
