Doordrishti News Logo

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे। रक्षाबंधन के पर्व पर यात्रियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुविधाजनक एवं सुरक्षित रूप से पहुंचाने के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। त्योहार के दौरान ट्रेनों में संभावित अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए नियमित रेलसेवाओं में अतिरिक्त डिब्बे लगाने के साथ-साथ विशेष रेलसेवाओं के संचालन और फेरों में वृद्धि की गई है। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोन में अगस्त माह में 55 जोड़ी रेलसेवाओं में 148 अतिरिक्त डिब्बे लगाए गए हैं।

उत्तराखंड टनल में भूधंसाव से 22 फंसे 19 सुरक्षित निकाले,7 की मौत

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार रक्षाबंधन के अवसर पर जोधपुर मंडल से चलने गुजरने वाली जयपुर-जोधपुर-जयपुर सुपरफास्ट, जोधपुर- इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस, इंदौर-भगत की कोठी- इंदौर रणथंबोर सुपरफास्ट,जोधपुर- वाराणसी सिटी-जोधपुर मरुधर एक्सप्रेस, जोधपुर-दादर-जोधपुर एक्सप्रेस,भगत की कोठी-दादर-भगत की कोठी सुपरफास्ट,भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस- भगत की कोठी एक्सप्रेस, जोधपुर-साबरमती-जोधपुर सुपरफास्ट, साबरमती-जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट, श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट,भगत की कोठी-तिरुचिरापल्ली-भगत की कोठी सुपरफास्ट, श्रीगंगानगर-पुरी-श्रीगंगानगर सुपरफास्ट, बीकानेर-कोलकाता-बीकानेर सुपरफास्ट और बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस-बीकानेर सुपरफास्ट आदि ट्रेनों में 35 डिब्बों की बढ़ोतरी की जा चुकी है।

शैव दर्शन और अभिनवगुप्त एक ही विषय के दो पहलू: डॉ.कौशल

रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर अतिरिक्त यात्रीभार के मद्देनजर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। प्रमुख स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल, उद्घोषणा प्रणाली तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। टिकट चेकिंग एवं सुरक्षा स्टाफ को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा यात्रियों को व्यवस्थित रूप से आवागमन में सहयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।

Related posts: