Doordrishti News Logo

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

-दिल्ली सराय रोहिल्ला के पास तकनीकी काम से 6 ट्रेनों का संचालन होगा प्रभावित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द। उत्तर रेलवे के दिल्ली सराय रोहिल्ला एवं आसपास के स्टेशनों पर तकनीकी कार्य के चलते जोधपुर- दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली अन्य रेलसेवाओं का संचालन भी प्रभावित रहेगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल में दिल्ली सराय रोहिल्ला-पटेल नगर-पालम स्टेशनों के बीच ऑटोमेटिक सिगनलिंग कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इसके कारण अक्टूबर में विभिन्न रेलसेवाओं का संचालन एक-दो दिन प्रभावित रहेगा।

रेलवे पुलिस ने पकड़ा सालभर से फरार स्थाई वारंटी को

उन्होंने बताया कि तकनीकी कार्य के कारण ट्रेन संख्या 26481/ 26482 जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को दोनों दिशाओं में रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 14087 दिल्ली-जैसलमेर रूणिचा एक्सप्रेस 5 अक्टूबर तथा ट्रेन संख्या 14088 जैसलमेर-दिल्ली रूणिचा एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को रद्द रहेगी।

ट्रेन संख्या 14662 जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस 6 अक्टूबर को जम्मूतवी से रवाना होकर परिवर्तित मार्ग दिल्ली- रोहतक-भिवानी-रेवाड़ी होकर संचालित होगी। परिवर्तित मार्ग में इस रेलसेवा का ठहराव भिवानी स्टेशन पर दिया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 12323 हावड़ा- बाड़मेर सुपरफास्ट एक्सप्रेस,जो 6 अक्टूबर को हावड़ा से रवाना होगी,को दिल्ली स्टेशन पर 15 मिनट रेगुलेट किया जाएगा।

हाईकोर्ट की पांच आपराधिक याचिकाओं की मूल पत्रावलियां चोरी

भगत की कोठी-जम्मूतवी एक्सप्रेस का सांबा स्टेशन पर ठहराव कल से
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने भगत की कोठी- जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस रेलसेवा का सांबा स्टेशन पर ठहराव स्वीकृत किया है। यह ठहराव 15 अगस्त से प्रभावी होगा।

जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी- जम्मूतवी एक्सप्रेस 15 अगस्त से सांबा स्टेशन पर सुबह 5.27 बजे पहुंचेगी तथा 5.29 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 14804 जम्मूतवी-भगत की कोठी एक्सप्रेस 15 अगस्त से सांबा स्टेशन पर सुबह 9.15 बजे आगमन एवं 9.17 बजे प्रस्थान करेगी।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026