कार बेचने का झांसा देकर सवा दो लाख का फ्रॉड
रकम ले ली,कार नहीं दी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कार बेचने का झांसा देकर सवा दो लाख का फ्रॉड। शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 17 ई में रहने वाले एक युवक से ठगी हो गई। दो शातिरों ने मिलकर कार बेचने का झांसा देकर उससे सवा दो लाख रुपए ऐंठ लिए।
ट्रक टैंकर चालक ने ली बाइक सवार की जान
कार मांगने पर अब तक नहीं दी। रकम लौटाने में भी आनाकानी करने लगे। पीडि़त ने अब चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर सेक्टर 17 ई जे-1 में रहने वाले विजय कुमार पुत्र दयालदास सिंधी ने रिपोर्ट दी।
इसमें बताया कि उसने रिषभ शर्मा और अहमदाबाद के रोहित दातानिया को मारूति कार एक्सप्रेसो की खरीद के लिए सवा दो लाख रूपए दिए। आरोपियों ने उससे रकम ले ली मगर कार नहीं दी। रकम वापिस मांगने पर टालमटोल जवाब देने लगे।
