Doordrishti News Logo

रामदेवरा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रामदेवरा के लिए आज चलेगी स्पेशल ट्रेन। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए जोधपुर- रामदेवरा-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन का शुक्रवार को एक ट्रिप संचालन किया जाएगा।

उम्मेद राजकीय स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस का जिला स्तरीय समारोह

जोधपुर मंडल के सीनियर डीसीएम हितेश यादव ने बताया कि रामदेवरा आवागमन करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 04867 जोधपुर-रामदेवरा स्पेशल शुक्रवार को सुबह 9.30 बजे जोधपुर से रवाना होकर दोपहर 1 बजे रामदेवरा पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में ट्रेन संख्या 04868 रामदेवरा- भगत की कोठी स्पेशल शुक्रवार,14 अगस्त को दोपहर 2 बजे रामदेवरा से रवाना होकर शाम 5.30 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में राईका बाग,मंडोर, मारवाड़ मथानियां, तिवरी,ओसियां,मारवाड़ लोहावट और फलोदी स्टेशनों पर ठहरेगी।