जोधपुर घांची समाज की अद्यतन वंशावली का विमोचन 16 को
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर घांची समाज की अद्यतन वंशावली का विमोचन 16 को। घांची समाज वरिष्ठजन सेवा समिति जोधपुर द्वारा तैयार की गई जोधपुर घांची समाज की अद्यतन वंशावली पुस्तिका का विमोचन समारोह 16 अगस्त को सुबह 11.30 बजे स्वजातीय घांची बगेची,पांचवी रोड में आयोजित किया जाएगा।
पचास लाख के मादक पदार्थों का नष्टीकरण
इस ग्रंथ का विमोचन समाज के संत गणेशपुरी (मठाधीश,परालीया) के करकमलों द्वारा संपन्न होगा। विमोचन समारोह की तैयारियों को लेकर गौरेश्वर महादेव कायलाना में घांची समाज वरिष्ठजन सेवा समिति की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
समिति द्वारा प्रकाशित इस वंशावली पुस्तिका में समाज बन्धुओं की दस से भी अधिक पीढिय़ों के नामों को प्रामाणिक रूप से संकलित एवं अंकित किया गया है। समिति ने इस पुस्तिका को केवल वंशावली की सूची तक सीमित न रखते हुए इसे समाज के इतिहास, संस्कारों,समृद्ध संस्कृति, परंपराओं,रीति-रिवाजों, पारंपरिक वेशभूषा, खान-पान तथा पारम्परिक व्यवसाय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों का एक वृहद एवं विस्तृत दस्तावेज बनाया है। पुस्तिका में घांची समाज की पूर्व में सक्रिय रही गौरवशाली संस्थाओं तथा वर्तमान में कार्यरत विभिन्न सामाजिक संगठनों का विस्तृत परिचय शामिल किया गया है।
इसके साथ ही समाज के संत-महात्माओं,अग्रगण्य समाजसेवियों,समर्पित कार्यकर्ताओं एवं जन प्रतिनिधियों के अप्रतिम योगदान तथा परिचय को भी ससम्मान स्थान दिया गया है,ताकि समाज की इस अनमोल सामाजिक यात्रा और विरासत से भावी पीढिय़ां प्रेरणा ले सकें।
