जोधपुर में निकली 16 किमी लंबी तिरंगा वाहन रैली

  • देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर
  • शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में निकली 16 किमी लंबी तिरंगा वाहन रैली।राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भाजपा जोधपुर शहर की ओर से गुरुवार को 16 किलोमीटर लंबी तिरंगा वाहन रैली निकाली गई।

मानसिक विमंदित गृह में भर्ती युवक की बिगड़ी तबीयत,मौत

रैली भाजपा जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल के नेतृत्व में, प्रदेश महामंत्री एवं संभाग प्रभारी भूपेन्द्र सैनी के मुख्य सानिध्य में तथा सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी वं शहर विधायक अतुल भंसाली की उपस्थिति में आयोजित हुई। समापन शहीद स्मारक पर हुआ,जहां भाजपा नेताओं ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

रैली की झलकियां
-शाम 4 बजे बरकतुल्लाह खान स्टेडियम के बाहर से प्रारंभ होकर रैली शास्त्री नगर,पाल लिंक रोड, आखलिया,बॉम्बे मोटर, जालोरी गेट,सोजती गेट, पावटा,खासबाग,जेडीए चौराहा होते हुए शहीद स्मारक पहुंची।

-कार्यकर्ता एवं आमजन वाहनों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। “भारत माता की जय,वंदे मातरम,जय हिंद के नारों से पूरा मार्ग गूंजता रहा।

-जगह-जगह पुष्पवर्षा और तिरंगा लहराकर स्वागत किया गया।

नेताओं के उद्गार
भूपेन्द्र सैनी ने कहा कि तिरंगा भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर प्रत्येक वार्ड में तिरंगा रैली और हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा।

राजेन्द्र पालीवाल ने बताया कि शहर के 12 मंडलों में तिरंगे वितरित कर उन्हें बूथ स्तर तक पहुंचाया गया। हर हाथ में तिरंगा,हर दिल में भारत की भावना से रैली सफल हुई।

सूरसागर विधायक देवेन्द्र जोशी ने कहा कि ऐसी रैलियां राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत करती हैं।
शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि जोधपुर ने आज राष्ट्र भक्ति का संदेश दिया। तिरंगा हमें एक सूत्र में बांधता है।

रैली के सफल आयोजन में जिला एवं मंडल पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का योगदान रहा। संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि रैली में जसवंत सिंह विश्नोई, देहात जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी,नरेन्द्र सिंह कच्छवाह, मेघराज लोहिया,जगत नारायण जोशी,वनिता सेठ,राजेन्द्र बोराणा,संयोजक शिव कुमार सोनी,सहसंयोजक वरूण धाणदिया,जिला पदाधिकारी सुनील भाटी,रवि गहलोत, गिररवर सिंह,गीता भाटी,सम्पत सिंह,मनीष पुरोहित,पवन आसोपा,माधवी सिंह सोलंकी, बरखा हंस, राकेश बागरेचा, भूमि कृपलानी,महेश व्यास,पवन वैष्णव, पुरुषोत्तम मूंदड़ा, चन्द्रेश लोढ़ा,भंवर पोटर,देवेन्द्र शर्मा,दीपक व्यास,घनश्याम वैष्णव,नीलम माहेश्वरी, कैलाश गौड़,कुलदीप जांगिड़,जगदीश धाणदिया, विकास चाण्डा,अजय त्रिवेदी,सीमा भुवन माथुर, अनुराग भोजवानी,अरविन्द सांखला,चक्रेश मेहता, निखिल टाक,आशुतोष बोड़ा,गणपत सागर,मुरली धर गौड़,गीता कंवर राजपुरोहित,पदम सिंह कच्छवाह,मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह भाटी,विकास सामरिया, रणजीत सिंह ज्याणी,उमेश पलिया,पूजा सुराणा,अरविन्द पुरोहित,हरीसिंह पंवार,अमित सिंघाटिया,भैरूदास वैष्णव, सुरेश मेघवाल,हेमंत जानयानी, पंकज भाटी,रातानाड़ा मंडल से अनिल कुमार प्रजापत,दिपेश सिंह बड़गुर्जर एवं दिनेश गुंद; मसूरिया मंडल से श्याम सुंदर गौड़,घनश्याम भाटी एवं अमीन करवा; लालसागर मंडल से पंकज शर्मा,खेमसिंह चारण एवं हुकुमेश गहलोत;राइका बाग मंडल से वीरेन्द्र सोलंकी, चन्द्र प्रकाश शर्मा एवं गजेन्द्र पारीक; सूरसागर मंडल से प्रकाश मेवाड़ा, प्रवीण पंवार एवं राम स्वरूप कड़वा; चौपासनी मंडल से हनवंत सिंह पवार,गुलाब सुखानी एवं योगेश सुंडा;खाण्डा फलसा मंडल से धीरज चौहान, चन्दन सिंह राठौड़ एवं हितेश गौड़; प्रताप नगर मंडल से ओम प्रकाश मेवाड़ा,आनंद जोशी एवं विष्णु सरगरा; पावटा मंडल से मनीष गुप्ता,जगदीश नायक एवं राजेन्द्र टाक;महामंदिर मंडल से सुदर्शना उपाध्याय,प्रवीण शर्मा एवं गोपाल कोली शर्मा; शास्त्री नगर मंडल से भागीरथ भादू, सुनील गुर्जर एवं अशोक झालामंड; त्रिपोलिया मंडल से कुलदीप परिहार,आदित्य शर्मा, चिराग एवं परसराम त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रैली में सम्मिलित हुए।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026