Doordrishti News Logo

क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 4.85 लाख रुपये ठगे

दंपती पर आरोप

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),क्रिप्टो करेंसी में निवेश का झांसा देकर 4.85 लाख रुपये ठगे। शहर में क्रिप्टो करेंसी में निवेश कर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 4.85 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। कोर्ट से मिले इस्तगासे पर सरदारपुरा पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

डाक विभाग में टीडीएस जागरूकता सेमिनार का आयोजन

सरदारपुरा थाना पुलिस ने बताया है की डिफेन्स कॉलोनी,नान्दडी फाटा बनाड रोड निवासी रविन्द्र सिंहं पुत्र रामनिवास राजपुरोहित ने कोर्ट के जरिए थाने में दर्ज कराए परिवाद में आरोप लगाया है कि करीब एक वर्ष पूर्व हैदराबाद का श्रवण सिंह चिल्ड्रन पार्क सरदारपुरा स्थित छात्रावास में आया था। उसने उसे बिटकॉइन एवं अन्य क्रिप्टो करेंसी में निवेश करने तथा अच्छा मुनाफा दिलाने का भरोसा दिलाया।

उसके झांसे में आकर रविन्द्रसिहं ने कथित रूप से 4.85 लाख रुपये नकद उसे दे दिए। इसके बाद आरोपी ने क्रिप्टो करेंसी में निवेश के लिए अपने मोबाइल नंबर उपलब्ध करवाए।परिवादी का आरोप है कि भरोसा दिलाने के बावजूद निवेश की रकम व उससे संबंधित लाभ को लेकर उसे संतोषजनक जानकारी नहीं दी गई तथा उसके साथ धोखाधड़ी की गई। परिवाद में श्रवणसिंह के साथ उसकी पत्नी तथा अन्य संलिप्त व्यक्तियों को भी आरोपी बनाया गया है।

Related posts:

पोषण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

September 30, 2026

वोट चोरी और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए करणसिंह उचियारड़ा

September 30, 2026

रेलवे के खिलाड़ी यशवीर सिंह ने एशियन गेम्स में जीता रजत पदक

September 30, 2026

रेलवे गेट संख्या 161 पर अनुरक्षण कार्य के कारण आज यातायात रहेगा बंद

September 30, 2026

जोधपुर स्टेशन की व्यवस्थाओं का डीआरएम व मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

September 30, 2026

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में चौथे स्थान पर

September 30, 2026

शहीद-ए-आजम भगत सिंह के 119वीं जयंती पर 75 यूनिट रक्तदान

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का बुधवार को जोधपुर आएंगे

September 30, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 30 सितंबर को जोधपुर प्रवास पर

September 30, 2026