युवक के पास मिला सवा तीन किलो अवैध डोडा पोस्त,गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक के पास मिला सवा तीन किलो अवैध डोडा पोस्त,गिरफ्तार। शहर की विवेक विहार थाना पुलिस ने मंगल नगर में संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके पास तलाशी में सवा तीन किलो अवैध डोडा पोस्त मिलने पर एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उससे अब डोडा पोस्त को लेकर खरीद फरोख्त के बारे के पता लगाया जा रहा है।
म्युल एकाउंट से खाते में आए 1.21 लाख निकाले,आरोपी गिरफ्तार
विवेक विहार थाना पुलिस के अनुसार एसआई विश्राम मीणा मंगल नगर में गश्त पर थे। तब एक संदिज्ध युवक नजर आने पर उसे पकड़ा गया। युवक ने अपना नाम पता विष्णु की ढाणियां बिरामी निवासी रविंद्र होना बताया। उसके पास तलाशी लिए जाने पर पास में 3 किलो 320 ग्राम अवैध डोडा पोस्त मिला। इस पर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया।
