पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पिकअप पलटने से घायल बालक सहित दो लोगों की मौत। शहर में रविवार को पिकअप पलटने से घायल हुए 14 लोगों में से दो की सोमवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।
10 साल से फरार 15 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सभी जोधपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। हादसे के बाद घायलों को बावड़ी लेकर गए थे,जिसके बाद उन्हें मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया।
हादसा नेशनल हाईवे-62 पर बावड़ी स्थित एचपी गैस सर्विस के पास हुआ था। पिकअप में 23 लोग सवार थे। अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी को बावड़ी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।
सभी को जोधपुर के मथुरादास माथुर हॉस्पिटल रैफर किया गया। इलाज के दौरान सोमवार को भोपालगढ़ के तांबडय़िा निवासी रमेश (30) पुत्र खीया राम और सोपड़ा निवासी सुरेश (15) पुत्र गजाराम की मौत हो गई।
इस हादसे में भलाराम,शिव राम,दीनानाथ,नेनूराम, गोविंद,हरदेव,रामजीवन,भगवाना राम,लूणाराम, नरसिंग और सुरेश पुत्र खीयाराम घायल हो गए।
