अनियंत्रित होकर पिक अप पलटी 14 लोग घायल
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अनियंत्रित होकर पिक अप पलटी 14 लोग घायल। विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे लोगों से भरी एक पिकअप एनएच-62 पर बावड़ी के पास पलट गई। रविवार दोपहर हुए इस हादसे में पिकअप में सवार करीब 14 लोग घायल हो गए।
मौसम बदला एक सप्ताह बाद हुई बारिश
जानकारी के अनुसार भोपालगढ़ क्षेत्र के आदिवासी समाज के लोग रैली के रूप में जोधपुर के रावण का चबूतरा मैदान स्थित कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। बावड़ी के पास अचानक पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और आसपास की भीड़ ने तुरंत घायलों को पिकअप से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल बावड़ी सीएचसी पहुंचाया गया,जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जोधपुर रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हादसे में कुल 14 लोग घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में ड्राइवर द्वारा वाहन से नियंत्रण खोने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद पिकअप को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू किया गया। हादसे का शिकार हुए सभी लोग भोपालगढ़ क्षेत्र के आदिवासी समाज से संबंधित हैं।
