Doordrishti News Logo

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

शहर में ऑनलाइन ठगी के तीन नए मामले

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),योनो एप बंद होने- मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी। शहर में ऑनलाइन ठगी के तीन नए मामले सामने आए हैं। पहला मामला प्रतापनगर सदर थाने में दर्ज हुआ। पीडि़त को मोबाइल पर एसबीआई योनो एप बंद होने का झांसा देकर अज्ञात ठगों ने बैंक खाते से 1,33,997 रुपए उड़ा लिए। दूसरा मामला सरदारपुरा थाने का है।

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 7 बाइक बरामद

9वीं रोड स्थित जिप्सी रेस्टोरेंट के पास पीडि़त के मोबाइल पर मोबाइल अपडेट का फर्जी मैसेज भेजा गया। मैसेज लिंक के जरिए फोन हैक कर आरोपियों ने गूगल पे के माध्यम से खाते से रुपये पार कर दिए। वहीं बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ओटीपी लेकर खाते से नकदी निकासी करने का मुकदमा बोरानाड़ा थाने में पीडि़त ने दर्ज कराया। तीनों मामलों में पुलिस ने आईटी एक्ट व बीएनएस की धाराओं में जांच शुरू कर दी है।

प्रतापनगर सदर थाने में दी रिपोर्ट में यूआईटी क्वार्टर नम्बर 3 प्रतापनगर निवासी नंदलाल चौहान पुत्र रामदयाल ने पुलिस को बताया कि एक अगस्त को एक मोबाइल धारक व्यक्ति ने उसको मोबाइल पर फोन करके खुद को एसबीआई कर्मी बताया। उसने बैंक के योनो एप के बंद होने बताकर चालू करने के नाम पर उसके खाते से 133997 रूपए की नकदी ऑनलाइन निकासी कर उसके साथ धोखाधड़ी की।

सरदारपुरा थाने में दी रिपोर्ट में मूलतया उत्तरप्रदेश हाल डब्लू शो रूम जिप्सी रेस्टोरेंट के सामने काम करने वाले खलीर्उरहमान पुत्र रफिउरहमान ने पुलिस को बताया कि पांच अगस्त की दोपहर के समय अज्ञात व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर मोबाइल अपडेट का मैसेज भेजकर मोबाइल फोन हैक लिया और गूगल पे पर ऑनलाइन बैंक खाते से हजारों रुपए निकालकर उसके साथ धोखाधड़ी की।

इसी तरह बोरानाडा थाने में एसओजी एटीएएस से मिली रिपोर्ट में पाश्र्वनाथ सिटी निवासी हितेश सोनी पुत्र श्यामसुंदर सोनी ने पुलिस को बताया कि 31 जुलाई को अज्ञात व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर लोन बंद कराने का झांसा देकर उसके खाते की जानकारी हासिल कर उसके साथ ऑनलाइन पेमेंट लेकर धोखाधड़ी की।

You missed